राज्यसभा सांसद और विधायक ने कुश्ती का किया शुभारंभ!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

बगहा :-छठ पर्व पर के अवसर पर सालहा बरियारवा मैं आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं बगहा भाजपा विधायक सह जिला अध्यक्ष राम सिंह ने की। आयोजित दंगल में पहलवानों का दमखम देख खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। नामी गिरामी पहलवान जब अखाड़े की मिट्टी को सिर पर लगाने के बाद हाथों में रगड़ते हुए उतरे तो खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया। राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे सिंह ने कहा कि संघर्ष से ही मुकाम तय होता है। देश में कुश्ती का भविष्य बहुत अच्छा है। कुश्ती में भारत दिन-ब-दिन आगे बढ़ रहा है। सांसद ने सरायरासी में हुए इस आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वहीं भाजपा बघा विधायक राम सिंह ने कुश्ती को देश का प्राचीन खेल बताया तो और पहलवानों के दांव और उनके जोश की सराहना करते हुए सभी पहलवानों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें