50 करोड़ के मानहानि के नोटिस पर मीडिया वालों से ही भिड़ गये तेजप्रताप!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

तेज प्रताप यादव का 50 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस पर बयान।

​ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED) मंत्री संजय कुमार सिंह द्वारा भेजे गए 50 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दी।
​यह विवाद तब शुरू हुआ जब तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दिल्ली के एक होटल में कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए 25 लाख रुपये के लेन-देन के संबंध में पोस्ट किया था। इसके जवाब में मंत्री संजय सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद और भ्रामक बताते हुए अपने वकील के माध्यम से तेज प्रताप यादव को 7 दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का नोटिस भेजा, अन्यथा 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस करने की चेतावनी दी।
​जब पत्रकारों ने पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप यादव से इस 50 करोड़ रुपये के नोटिस के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। तेज प्रताप ने कहा कि ऐसे नोटिस से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है और न ही किसी नोटिस या फुसफुसाहट से सच्चाई को दबाया जा सकता है। उन्होंने आगे पलटवार करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और जब समय आएगा तो सब खुलकर सामने आ जाएगा।
​पत्रकारों द्वारा मंत्री द्वारा लगाए गए जवाबी आरोपों पर सवाल पूछने पर तेज प्रताप ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “फालतू का बकवास मत कीजिए” और इन बातों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मामलों को लेकर राजनीति करना या खबरें चलाना सही बात नहीं है।
​तेज प्रताप यादव ने साफ किया कि वह किसी कानूनी नोटिस या चेतावनी से डरने वाले नहीं हैं और अपने रुख पर कायम हैं।

Join us on: