दुर्गा पूजा महासमिति व प्रशासन ने शांतिपूर्ण कराया प्रतिमा विसर्जन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर में शनिवार को विभिन्न गंगा घाटों पर शहर के 46 मां दुर्गा प्रतिमा का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ विसर्जन संपन्न हुआ। दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने परबत्ती दुर्गा प्रतिमा को अपनी निगरानी में लगभग 12:15 बजे स्टेशन चौक लाया । यहां विसर्जन शोभायात्रा में शामिल युवा भक्ति गीत के धुन पर जमकर थिरके और मां दुर्गा की जयकारे लगा रहे थे। हालांकि इस बार विसर्जन शोभायात्रा में वह रौनक नहीं दिखी, जो दो साल पूर्व दिखती थी । इस बार शोभायात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इक्का-दुक्का ही दिखे । शायद भीड़ कम जुटने का अंदाजा गोलगप्पा ,चाट पकोड़े व खिलौने वाले को भी हो गई थी। इस कारण विसर्जन शोभायात्रा मार्ग में खाने-पीने खिलौने और रेहड़ी वाले कि काफी कम दुकाने सजी थी। शोभा यात्रा मार्ग की सड़कें इस बार सुनी दिख रही थी । लोगों का कहना था कि कोरोना के मार से आदमी के पास पैसा ही नहीं है। मेला क्या देखने आएगा। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक तैयारी पूर्णरूपेण चूसो मुस्तैद थी एसएसपी भागलपुर निताशा गुड़िया अपने दल बल के साथ काफी एक्टिव दिखी साथ ही साथ सिटी एसपी एसपी सार्जेंट मेजर के साथ-साथ सैकड़ों जवान इस विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण सफल बनाने में लगे हुए दिखे, शुक्रवार की शाम दुर्गा बाड़ी दुर्गा प्रतिमा का भी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ विसर्जन हुआ। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में महासमिति के अध्यक्ष सोनू घोष, जयनंदन आचार्य, विश्वेश आर्य, राजीव कांत मिश्रा, डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा, भगवान यादव आदि सक्रिय दिखे। स्टेशन चौक पर पूजा महासमिति के पंडाल में बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे , भागलपुर विधायक अजीत शर्मा और जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के दीपक भुवानिया आदि भी पहुंचे थे।

Join us on:

Leave a Comment