अपराध की योजना बना रहे अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

नवगछिया अनुमंडल पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे अपराधी सिंटू यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने आज प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी कि इसकी गुप्त सूचना मिली थी और पुलिस टीम गठित कर इस पर कार्रवाई की गई ,बताते चलें कि सिंटू कुमार का बहुत पुराना अपराधिक इतिहास रहा है इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि भवनपुरा दुर्गा पूजा पंडाल के पास सिंटू यादव अपने साथी गौरव यादव और मौसम यादव के साथ अपराध की योजना बना रहा था
। पुलिस टीम ने जब सभी को घेरा तो फायरिंग कर सब भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग कर भागने के दौरान सिंटू यादव को हथियार सहित दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा 9 जिंदा कारतूस गोली का खोखा और गांजा बरामद किया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें