प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में जब लोग दशहरा मना रहे थे तभी चोरों ने एक साथ दो घर में चोरी कर शहर में आतंक मचा दिया
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में जब लोग विजयदशमी मना रहे थे तभी चोरों ने शहर के 2 घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में शिक्षिका के घर और शहजानंद नगर मोहल्ले में एक व्यवसाई के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि चोरों ने शिक्षिका सह सेवानिवृत्त सैनिक मुकेश कुमार के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात समेत नकदी की चोरी कर ली। शिक्षिका रूपम कुमारी ने बताया कि उनका घर सर्वोदय नगर में है तथा उनके माता-पिता भी एनएच किनारे बने मकान में रहते हैं । बीती रात जब वह लोग विजयादशमी का मेला देखने के लिए अपने मायके के लोगों के साथ उनके घर तक गए थे तभी चोरों ने गेट का ताला तोड़ दिया और घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 7 लाख मूल्य के जेवरात और नगदी की चोरी की है। रूपम कुमारी अपने घर पहुंची तो घर के सारे सामान को बिखरे देखा फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी । बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं दूसरी घटना शहर के शहजानंद नगर के व्यवसाई अरविंद सिंह के घर की है जहां रात में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।




