प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेखौफ चोरों ने शहर के बड़े व्यवसाई के घर में भीषण चोरी का अंजाम दिया सोना चांदी के साथ लाखों नगद चोरों ने चुराया
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में विजय दशमी की रात चोरों ने एक बड़े व्यवसाई के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र के सहजानंद नगर निवासी अरविंद सिंह के घर देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि चोरों ने अरविंद सिंह के घर से करीब 500 ग्राम सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी के जेवरात और करीब 5 लाख रुपए की चोरी कर ली है। अरविंद सिंह पेट्रोल पंप के साथ-साथ कई बड़े व्यवसाय से जुड़े हैं । घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया है। व्यवसाई अरविंद सिंह ने बताया कि रात 10 बजे वह अपनी पुत्री को छोड़ने के लिए बरौनी गए थे वहां से वापस जब लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और हर कमरे का समान बिखरा हुआ था । पुलिस ने मौके से चोर का चप्पल और ताला तोड़ने में उपयोग किया हुआ एक लोहे का रॉड भी बरामद किया है।




