नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा : जिले के वारिसलीगंज स्थित ग्राम बलवा पर में दो गुटों में मारपीट की घटना हुई ।जिसकी सूचना पर बीच- बचाब करने पहुंची पुलिस टीम पर नाराज गाँव वालों ने हमला कर दिया, वहीं इस हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए है। इतना ही नहीं नाराज हमलावरों ने रेल थाना के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी मच गया, इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की भी सूचना है । जख्मी पुलिस कर्मियों ने बताया कि उग्र ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पथराव तो किया ही गया, साथ ही कई चक्र गोलियां भी चलाई गई । इस घटना में रेल थाना पुलिस एवं वारसलीगंज थाना के एसआई समेत कई पुलिस कर्मी जख्मी है । घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है । जख्मी पुलिस कर्मियों का इलाज वारसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल नवादा में किया गया है । बहरहाल घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही है । अभीतक किसी की गिरफ्तारी होने की सूचना नहीं है ।




