भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

बांग्ला रीति-रिवाज के साथ मां दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन, बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सिंदूर की होली खेलकर मां दुर्गा को दी विदाई,विजया दशमी की शाम दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, सरकारबाड़ी , बरारी आदि जगहों की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक रितिरिवाज के साथ की गई। इसके पूर्व यहां बंगाली समुदाय की महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने मां दुर्गा को अश्रुपूर्ण विदाई देते हुए कहा , मां अगले बरस फिर आना । तबतक मां हमारे घर परिवार की रक्षा करना।




