मधुबनी में अपराधियों का आतंक जारी,  कचहरी पंच को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुक्की गांव के कचहरी पंच को अज्ञात अपराधी ने गोली मार कर गंभीर रूप से धायल कर दिया दिया। घटना देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि माला पुस्तक भंडार के संचालक व सुक्की ग्राम कचहरी वार्ड 1 के पंच इंद्रकुमार गोईत को अज्ञात अपराधी ने उसे मुँह के जबरा में गोलीमार दिया। जिसके बाद से जख्मी कचहरी पंच की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घायल कचहरी सचिव को उठा कर उपचार के लिए नजदीक के खजौली अस्पताल लाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी भेज दिया गया। इस बात कि सूचना खजौली थाना पुलिस को दिए गए, सूचना पा कर मौके पर पहूंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Join us on:

Leave a Comment