एस बी कॉलेज आरा, में गणित विभाग के पी. जी.चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-25) का विदाई समारोह!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आज दिनांक 05 .07.2025 को एस बी कॉलेज आरा, में गणित विभाग के पी0 जी0 चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-25) का विदाई समारोह प्राचार्य डॉ0 प्रो पूनम कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ आदित्य कुमार आनन्द और गणित विभाग के छात्र पवन कुमार सफलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत के द्वारा हुई। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी और कहा जहां भी जाओ वहां अपने ज्ञान के प्रकाश से उद्भासित हो। दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 आर एन मिश्रा ने छात्रों को उद्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने सीखे हुए ज्ञान के द्वारा अपने भविष्य में आने वाले संघर्ष में सफल होने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ आदित्य कुमार आनंद,डॉ मिथिलेश गिरी , गीता कुमारी डॉ प्रियंका कुमारी डॉ श्वेता कुमारी , डॉ वेंकटेश कुमार डॉ पंकज कुमार डॉ धनंजय राय डॉआनंत चौधरी, डॉ राधा रमन, डॉ राकेश कुमार डॉक्टर अशोक तिवारी डॉ एस डी डा राकेश चौधरी , डॉ राकेश रंजन सभी शिक्षकों ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की है और आशीर्वाद दिए
सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया ,मुकेश कुमार विकास कुमार अभिषेक कुमार सोनू कुमार राहुल दीपक अनुज रोहित कुमार श्वेता कुमारी, आकांक्षा सत्येंद्र कुमार, मंजू कुमारी छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से आदि शिक्षक उपस्थित रहे और सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के मंगल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता की ओर अग्रसर होने की शुभकामना दी।

Join us on:

Leave a Comment