संवाददाता :- विकास कुमार!
:- खबर सहरसा से है जहां मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है और असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखी जायेगी। इस पर्व में डीजे पर,हथियार पर पूरी पाबंदी रहेगी तो वहीं बीना लाइसेंस का कोई भी जुलुस नहीं निकालने पर भी बैन है। इसी को लेकर आज सदर थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च सदर थाना से निकलकर पूरे बाजार घूमकर असामाजिक तत्वों को एक मैसेज देने का काम किया है।ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को सख्त तरीके से निपटने को तैयार है। इस बाबत फ्लैग मार्च के दौरान सदर एसडीपीओ आलोक कुमार की मानें तो शांति समिति की बैठक में निर्णय लिया गया डीजे, हथियार का प्रदर्शन और बीना लाइसेंस के जुलूस पर पूरी पाबंदी रहेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। मुहर्रम शांति से मनावे। वहीं असामाजिक तत्वों को इस फ्लैग मार्च के माध्यम से चेतावनी भी दिए।
बाइट :– आलोक कुमार सदर एसडीपीओ।




