रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
183.98 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल का होगा विकास
गाँवों में भी बहाल होगी शहर की तरह तमाम सुविधाएं
भवन निर्माण की शुरुआत के पहले लोगों को नक्शा पास करना जरूरी हुआ।
खगड़िया के 21 एवं मानसी के 08 निकटवर्ती राजस्व गांवों के विकास का मास्टर प्लान तैयारी को लेकर खगड़िया समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के निदेशानुसार अपर समाहर्ता राजस्व के द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ स्टेक होल्डर बैठक की गई| जिसमें खगड़िया आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के विकास के लिए मास्टर प्लान स्टेज-1 का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी खगड़िया नगर परिषद -सह- सचिव आयोजना प्राधिकार श्री रवि कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मानसी -सह- सदस्य श्री अमर प्रकाश राय, प्राधिकार की नोडल पदाधिकारी शैली स्पर्श ATPS खगड़िया नगर परिषद, टी०सी०पी०ओ पटना से नामित ATPS अर्पणा कुमारी एवं शेष राज व नगर विकास विभाग द्वारा चयनित एजेंसी Ecometrix Consultants Pvt. Ltd. के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
खगड़िया के आसपास का चयनित 21 राजस्वग्राम इस प्रकार है-
मुस्तफापुर, मथुरापुर, कोटिया, रसौन्क, संसारपुर, दुर्गापुर, सनहौली, महसौरी, शेखपुरा, गौरा, रंका, भदास, हरदासचक, दुर्गापुर बरारी, कुतुबपुर, परमानपुर, बछौता, चंदुआ, मरर, अम्माडीह, रहीमपुर|
मानसी के आसपास का चयनित 8 राजस्व गांव इस प्रकार है – बख्तियारपुर, अमनी, चकहुसैनी, खुटिया, ठाठा, बल्हा, मानसी, सैदपुर|
मास्टर प्लान के तहत खगड़िया ग्रामीण क्षेत्र का क्षेत्रफल 134.50 वर्ग किलोमीटर, शहरी क्षेत्र का क्षेत्रफल 4.13 वर्ग किलोमीटर, कुल 138.63 वर्ग किलोमीटर विकसित की जानी है| जिससे जनगणना 2011 के अनुसार 2,46,266 जनसंख्या लाभांवित होंगे। मानसी क्षेत्र का क्षेत्रफल 45.35 वर्ग किलोमीटर का विकास संभव होगा जिसमें अनुमानित संख्या 86,920 लाभांवित होंगे। इस प्रकार खगड़िया जिला का 183.98 वर्ग किलोमीटर का विकास होगा जिसमें अनुमानित जनसंख्या 3,33,186 लाभांवित होंगे| आगामी 20 वर्षों तक की संभावित आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जनसंख्या वृद्धि अनुमान के अनुरूप विकास का मास्टर प्लान तैयार की जानी है| ताकि इन क्षेत्रों का एक समान सुनियोजित विकास संभव हो सके।




