रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
–जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिकंदरा प्रखंड के पाठकचक जंगल के जीरो फॉल के समीप एक युवक की लाश मिली है। मृतक युवक की पहचान मुकेश पंडा पिता सत्यनारायण पंडा के रूप में की गई है। परिजन हत्या कर लाश को जंगल में फेंकने का आरोप लगा रहे है। मृतक युवक के बारे में परिजनों ने बताया कि कल 2 बजे से ही मुकेश घर से बाहर निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया। फिर सुबह खबर मिली कि उसकी लाश पाठकचक जंगल में फेंका हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत सिकंदरा पुलिस को दी। सूचना के उपरांत सिकंदरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच चुकी है। जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है। फिलहाल मृतक के परिजन और ग्रामीणों द्वारा मृतक के शव को सड़क पर रखकर जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। जमुई सदर एसडीपीओ ने मामले में बताया कि मृतक युवक की पहचान कर ली गई है। FSL द्वारा भी मौके से सबूत इकट्ठे किए गए। मामले की जांच कर विधिसम्मत कारवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन इसे हत्या करार दे रहे है। वहीं पूरे मामले को लेकर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सिकंदरा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की लाश पाठक चक नहर के बगल में झाड़ी में फेंका हुआ है सूचना के बाद हम लोग पहुंचे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है हम लोगों के द्वारा पूरे साक्ष्य को संकलन कर लिया गया है एफएसएल की टीम को भी बुलाई गई है उसके द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है बहुत जल्द एक विस्तृत अनुसंधान करते हुए पूरे मामले में जो भी लोग संलिप्त होंगे अभिलंब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बाइट…..सतीश सुमन,एसडीपीओ जमुई
बाइट…..परिजन




