:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही साथ अपराधियों ने पांच लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये । इस दुस्साहस क़ो बदमाशों ने लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला ढाला के समीप अंजाम दिया है,मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल पोद्दार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि राहुल पोद्दार बेगूसराय से पांच लाख लेकर घर जा रहा था। तभी पनसल्ला के पास एक बाइक पर तीन अपराधी सवार था। और हथियार निकाल कर रुपया लूटने लगा जब लूटपाट का इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने रोहित पोद्दार की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी,घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार सहित कई थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को भी जाम कर दिया, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया!
बाइट _निशा देवी
बाइट- मनीष, एसपी बेगूसराय




