रिपोर्ट: अविनाश कुमार

सीतामढ़ी जिले में सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि अधिवक्ता की हत्या की गई है। अधिवक्ता का जूनियर चुन्नू भी जख्मी हो गया है। जिसे शहर के एक निजी क्लीनिल में भर्ती कराया गया है। घटना मेहसौल ओपी के सीतामढ़ी-डुमरा रोड स्थित नहर चौक के समीप की है। मृतक अधिवक्ता शहर के हॉस्पिटल रोड निवासी अजीत कुमार उर्फ राकेश कुमार है। घटना देर रात की बताई जा रही है। जब अधिवक्ता अपने जूनियर चुन्नू कुमार के साथ उसे पहुचाने के लिए घर से अपनी पैसन प्रो बाइक से निकले। इसी बीच डुमरा रोड के साहू चौक के समीप अज्ञात चारपहिया वाहन की ठोकर से अधिवक्ता और उनका जूनियर चुन्नू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मौके पर डीएसपी समेत नगर और मेहसौल ओपी पुलिस पहुँच घटना के जांच में जुट गई है।




