सोशल मीडिया की भूमिका पर भाजपा आईटी सेल की बैठक!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक जिला आईटी संयोजक राहुल शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई ।भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ने किया ।जिला संयोजक राहुल शांडिल्य ने आईटी की भूमिका पर विशेष चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को डिजिटल इंडिया से जोड़कर गांव गांव में फाइबर नेटवर्क के जाल से आच्छादित कर दिया है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से फेसबुक ,टि्वटर, इंस्टाग्राम एवं नमो ऐप का इस्तेमाल कर पार्टी विचारधारा को त्वरित गति से प्रचारित प्रसारित कर सकते हैं। साथ ही विपक्ष के ऊपर लगाए आरोप का सही जवाब सोच समझकर सोशल मीडिया से दिया जा सकता है ।आईटी सह संयोजक अवनीश कुमार ने सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने का भी उपाय बताया तथा कहा कि हमें सत्यता की जांच कर ही किसी समाचार या प्रकाशन को आगे अग्रसारित करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जीवंत बनाया जा सकता है ।आईटी सह संयोजक उमेश गिरी ने बताया के नरेंद्र मोदी एप सभी कार्यकर्ता को चलाना आना चाहिए। भारत सरकार की सभी योजना ,आगामी योजना और प्रधानमंत्री के क्रियाकलाप सोशल मीडिया पर और नरेंद्र मोदी एप पर उपलब्ध है ।भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ने समाचार लेखन पद्धति के विषय में विस्तृत चर्चा की ।साथ ही बताया समाचार लेखन में शुद्धता ,प्रमाणिकता और सत्यता का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।समाचार पत्र आज भी प्रमाणिक माना जाता है और अध्ययन की कला समाचार पत्र के पढ़ने से ही बढ़ता है। पत्रकारिता में काम करने के लिए सभी समाचार पत्रों का अध्ययन करना नितांत आवश्यक है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ देवेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रवाद पर आधारित पार्टी बताया। भारत एकात्म मानववाद और राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक अवनीश कुमार ने किया।
आज के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला आई टी सह संयोजक दीपेंद्र सिंह, अभिजीत कुमार,राम सोहन साह,उत्सव कुमार झा, कृष्णा मिश्रा ,पुष्पक कुमार, दीपक कुमार भारद्वाज ,संजय कुमार ,नीरज दुबे, राकेश कुमार, उमेश प्रसाद ,नागेंद्र शर्मा,उमेश यादव ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण को प्राप्त किया।

Join us on:

Leave a Comment