अरविंद कुमार

मोतिहारी:–बिहार में पंचायत चुनाव में आचार संहिता उलंधन पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है,परन्तु हरसिद्धि प्रखंड प्रशासन ने अचार संहिता का उलंघन का खुलमखुला छूट दे रखा है। शायद यही वजह रहा हो कि
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुखिया पति को सरकार के आचार संहिता उलंघन कानून का भय नही खुलमखुला ऑरकेस्ट्रा नर्तकी पर पैसा सैकड़ों लोगों के बीच लुटा रहे है। कोविड19 नियमों का भी उलंधन किया जा रहा है।जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है लेकिन जिले के किस किस प्रखंड में कड़ाई से आचार संहिता लागू है, कहां कहां छूट है या प्रशासन की लापरवाही। दरअसल प्रखंड के एक पंचायत के मुखिया पति का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुखिया पति नर्तकी के प्रोग्राम में खूब जमकर पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं.
पूरा मामला जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार पंचायत के मुखिया पति का आर्केस्ट्रा में जमकर पैसे उड़ाने का है। उसके बाद वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच मे तरह तरह की चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो एक छठीयार उत्सव का बताया जा रहा है। उसी में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम भी था, जिसमे मुखिया पति ने जमकर प्रोग्राम का मजा लिया और पैसों की तो बरसात ही कर दी। हालांकि शंखनाद वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । अब देखना है कि क्या ऐसे ही जनप्रतिनि के पति द्वारा आदर्श आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाई जाएगी या पुलिस इस पर कोई कार्रवाई भी करेगी।हरसिद्धि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया प्राथमिकी आज दर्ज कर ली जाएगी।




