बहुद्देश्यीय प्रशाल में चल रहे बीएड की परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बुधवार को टीएमबीयू के बहुद्देश्यीय प्रशाल में चल रहे बीएड की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया!
इस दौरान कुलपति ने बहुद्देश्यीय प्रशाल परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक से परीक्षा की बाबत जानकारी ली! निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था पर संतोष जताया!
मालूम हो कि टीएमबीयू में पीजी और बीएड की परीक्षाएं कोविड-19 के गाइडलाइंस के साथ शुरू हुई है!
कुलपति ने सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा के दौरान मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने केंद्राधीक्षक से भी परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दृढ़ता से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment