प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने प्रेमिका के घर के आगे गोली मारकर हत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई । बताया जाता है कि प्रेमी प्रेमिका से शादी करने के लिए उसके घर पहुंचा था और जब प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव की है बताया जाता है कि 22 वर्षीय साजन कुमार गांव के ही ज्योति कुमारी से 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था साजन गुरुवार की दोपहर ज्योति के घर पहुंच उससे शादी करने की बात कही इसके बाद ज्योति ने शादी से इनकार किया तो उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने कहा कि प्रेम प्रसंग में साजन कुमार नामक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




