विधायक की गाड़ी में पेट्रोल पंप पर डीजल के बदले पानी डाले जाने का मामला पहुंचा पेट्रोलियम मंत्रालय!

SHARE:

अरविंद कुमार

माले विधायक ने पेट्रोल पंप के विरुद्ध स्थानीय थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया!

मोतिहारी। खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ पश्चिम चम्पारण के सिकटा विधान सभा क्षेत्र के  भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता  सोमवार को सिकटा से पटना जा रहे थे । एनएच 28 पर पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी के बथना गांव के निकट एक पेट्रोल पम्प पर स्कॉर्पियो गाड़ी में 51 लीटर  डीज़ल भरवाया,गाड़ी में डीजल लेकर आधा किलोमीटर ही चले थे कि गाड़ी बन्द हो गयी ,तभी विधायक  ने फोन कर गाड़ी मेकेनिक को बुलाया ,मेकेनिक ने गाड़ी के इंजन को देखा तो इंजन ठीक था। जब  गाड़ी से डीज़ल निकाल कर देखा तो डीज़ल के बदले पानी था,मेकेनिक ने इसकी जानकारी विधायक को दी तभी विधायक ने गाड़ी से पूरा डीज़ल निकलवाया पूरा पानी ही था। जिसके बाद  विधायक ने मेहसी थाना में पेट्रोल पम्प के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया । थाना अध्यक्ष ने पेट्रोल पम्प के विरुद्ध धारा 7 ए सी,420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है तथा इसकी सूचना पेट्रोलियम विभाग को भी विधायक द्वरा  दिया गया है  ।जांच के लिए पेट्रोलियम विभाग के इंजीनियर पेट्रोलपम्प पर पहुंच कर टँकी से सेम्पल निकाल कर जांच के लिए ले गये।

वही इस पूरे मामले में विधायक ने सिद्ध आरोप लगाया कि एक तरफ जहा तेल की बढ़ती महंगाई से जनता तबाह है तो वही दूसरी तरफ बड़े बड़े  नेताओं के सानिध्य  पेट्रालियम मंत्रालय से मिली भगत कर पूरे देश में धोखा धड़ी व् चोरी का खले चल रहा है ।

Join us on:

Leave a Comment