सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। शहर के शिव सूर्या होटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी की बैठक आयोजित की गई ।जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है सभी मंडल अध्यक्ष बूथ स्तरीय कमेटी, मंडल की मोर्चा एवं मंच की कमेटी को अतिशीघ्र पूर्ण कर विधानसभा प्रभारी को सौंप देंगे संगठन के विस्तार से ही संगठन की मजबूती होती है
17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है जिसे धूमधाम से मनाना है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर सभी बूथ पर कार्यक्रम होने हैं ।साथ ही 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती भी है। स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर के कार्यक्रम जिले में आयोजित होंगे ।
आज की बैठक में संगठन विस्तार के साथ साथ पंचायती राज चुनाव में भी सभी को उपस्थित होकर मतदान करने की अपील की गई। आज के बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर उमेश चंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित ,शिव शंकर प्रसाद ,जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, अरुण गोप, आशुतोष कुशवाहा, जिला मंत्री सुभाष केसरी, पवन कुमार उपमन्यु ,राम नारायण राम,बिनोद कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, आईटी संयोजक राहुल शांडिल्य ,सह संयोजक अवनीश कुमार, युवा अध्यक्ष राहुल रणवीर आनंद, जय किशोर साह, सुरेश मिश्र, दिलीप झा, प्रमोद शर्मा ,हरी किशोर शाह, संजीव चौधरी ,रामप्रवेश कुशवाहा ,राम विश्वास यादव, विवेक शाह ,सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।




