स्वास्थ कर्मी को मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। जिला पुलिस लग रहा है अपनी पूरी ताकत सिर्फ दारू पकड़ने में ही लगाई हुई है। यह मैं नही कह रहा हूं। माननीय एसपी साहब के द्वारा जिला में आने के बाद मीडिया ग्रुप में डाले गए खबर का यदि अध्ययन करे तो यही साबित होगा। अन्य अपराध की एक दो खबर के अलावे सिर्फ एसपी साहब शराब बरामदगी और उस मामले में गिरफ्तारी की खबर भेजते है। एसे में यदि कोई बड़ी घटना घटित हो जाती है तो उसे छुपाने की कोशिश जिला पुलिस के द्वारा किया जाता है।बता दे कि आज भी 2 घंटे पूर्व एन एच 77 पर परिहार से समस्तीपुर अपने घर जा रहे एक युवक को कुछ अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर बैग छीन लिया और बाइक छीनने का प्रयास किया। परंतु उसने बाइक को भगाते हुए आगे निकल गया। कांटा चौक के पास आकर रुका भी। जहाँ भुभैरो चौकी प्रभारी मौजूद थे। परंतु उन्होंने भी उसे मदद करने की जरूरत नही समझे।बतादे की समस्तीपुर निवासी राजीव कुमार जो परिहार राज हॉस्पिटल में कार्यरत है। आज घर लौट रहा था इसी क्रम में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियो ने पीछा करते हुए उसे धर्मकांटा के निकट गोली मारकर घायल कर दिया हैं जिसका आनन- फानन में डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। जिसकी स्थिति फ़िलहाल सामान्य बनी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें