रिपोर्ट- अमित कुमार!
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन और महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और सभी सहयोगी दल मिलकर डबल इंजन सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार हैं।
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने स्पष्ट किया कि महागठबंधन में किसी भी तरह का भ्रम नहीं है और सभी दल एक रणनीति के तहत आगामी चुनाव में उतरने वाले हैं। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनता त्रस्त है, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, और अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है।”
उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “जनता अब इनकी सच्चाई जान चुकी है। हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और बिहार में फिर से जनता की सरकार बनाएंगे।”
एंकर क्लोजिंग:
महागठबंधन की इस बयानबाजी के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्तारूढ़ दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और बिहार की राजनीति में आगामी चुनाव को लेकर क्या नए समीकरण बनते हैं।




