दो पक्ष में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट, आक्रोशित लोगों ने NH जाम कर किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव–रंजन।

-मधेपुरा मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुई विवाद मे जमकर चली लाठी डंडे, आक्रोशित लोगों ने किया एन एच 107 मुख्य सड़क जाम। मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

मधेपुरा मे थमने का नाम नहीं ले रहा है भूमि विवाद, भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट और झराप, इस दौरान एक व्यक्ति हुए घायल, आक्रोषित ग्रामीणों ने किया मुख्य सड़क एन एच 107 जाम।मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर वार्ड सांख्य 01 से जुडा है जहाँ भूस्वामी गणेश मंडल और रतनदीप सिंह के बीच हुई भूमि विवाद मे जमकर हुई मारपीट और झरप इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गए बताया जा रहा है कि पूर्व से जमीन पर गणेश मंडल का कब्ज़ा है और बाद मे रतनदीप सिंह ने उक्त जमीन किसी और से रजिस्ट्री करवा लिया है इसी बीच रतनदीप सिंह अपने गुर्गो के साथ जमीन जोतने पहुंचे जिस कारण दोनों पक्षो मे भिरंत हो गया मामला मारपीट पर उतारू हो गयी इस दौरान जमकर लाठी डंडे भांजे गए जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया आक्रोषित लोगों ने सड़क किनारे रखे बाइक को भी क्षति कर दिया घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण सहित भूस्वामियों ने सहरसा पूर्णियाँ एन एच 107 मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई कि मांग करने लगे। घटना की सुचना पाकर मौक़े वारदात पर पंहुँचे इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवा दिया. बता दें कि इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ कि जा रही है। जरा आप भी सुनिए क्या कुछ बता रहे हैँ भूस्वामी गणेश मंडल और पुलिस इंस्पेक्टर रामलखन पंडित। बाइट : गणेश मंडल, भूस्वामी। बाइट : रामलखन पंडित, इंस्पेक्टर मधेपुरा।

Join us on:

Leave a Comment