रिपोर्टर—राजीव-रंजन।
-मधेपुरा मे सोने चांदी की दुकान का सटर काटकर चोरों ने उड़ाए करीब 5 लाख की कीमती जेवरत, मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस दे रही कार्रवाई का भरोसा।
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भतखोरा बाजार मे देर रात अज्ञात चोरों ने माही जवेलर्स दुकान की सटर काटकर करीब 5 लाख की जेवरत लेकर रफूचककर हो गए, जब सुबह व्यवसाई अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का सटर कटा हुआ है और दुकान के सेफ से सभी कीमती जेवरत गायब है इसके बाद व्यवसाई ने मुरलीगंज पुलिस को सुचना दी जिसके बाद मौक़े वारदात पर पहुंची पुलिस मामले कि तफ्तीश मे जुट गयी। बताया जा रहा है कि बाजार मे इससे पूर्व भी कई चोरी कि घटना घटित हुई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाया है वहीं स्थानीय दुकानदारों ने बताया इस बाजार मे पहले भी कई चोरी कि घटना घटित हुई है चोरी कि समान भी पुलिस ने बरामद किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है, उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन और एसपी मधेपुरा से स्थाई पुलिस कैम्प कि मांग कि है ताकि चोरी कि घटनाओं से निजात मिला सके।वहीं इस मामले को लेकर मुरलीगंज थानध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस हर विन्दुओं पर जाँच कर रही है बहुत जल्द चोरी कि उदभेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट : मुकेश सोनी, पीड़ित दुकानदार। बाइट : अजय यादव, स्थानीय कपड़ा दुकानदार।




