आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/ पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2022-24 की परीक्षा आज ( गुरुवार ) से शुरू, सभी परीछा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहा, परीछा पूरी तरह कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित किया गया.उक्त बातें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवारुल हक अंसारी ने बताया.
आरा मुख्यालय समेत शाहाबाद अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों को मिलाकर सात केंद्र बनाये गये हैं
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2022-24 की परीक्षा को ले आरा मुख्यालय सहित शाहाबाद अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों को मिलाकर सात केंद्र बनाये गये हैं. पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा आज गुरुवार 28 से 30 नवंबर तक ली जायेगी. यह परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवारुल हक अंसारी ने बताया कि परीक्षा को ले चारों जिलों में केंद्र बनाये गये हैं.
आरा में चार बक्सर, कैमूर और रोहतास में एक एक केंद्र बनाये गये
बात दे कि आरा मुख्यालय में चार और बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले में एक-एक केंद्र बनाया गया है. वीर कुंवर सिंह विवि के पीजी विभाग का केंद्र एसबी कॉलेज आरा को बनाया गया है, जबकि एचडी जैन कॉलेज और एमएम महिला कॉलेज आरा का केंद्र अल हफीज कॉलेज को बनाया गया है. जबकि, एसबी कॉलेज आरा का केंद्र एमएम महिला कॉलेज और महाराजा कॉलेज आरा का केंद्र टीएसआई महिला कॉलेज है. बक्सर में एमवी कॉलेज का केंद्र केएनएस कॉलेज, रोहतास के सभी पीजी कॉलेज का केंद्र शेरशाह कॉलेज सासाराम और एसवीपी कॉलेज भभुआ का केंद्र बीजी कॉलेज भभुआ है. मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परीशा विभाग ने पीजी के शैक्षणिक सत्र को नियमित रखने की कवायद तेज कर दी है. पिछले दिनों हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक के निर्णय के आलोक में यूजी और पीजी की परीक्षाओं का प्रोग्राम जारी कर परीक्षा ली जा रही है.
परीक्षा में पांच हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पीजी परीक्षा को दो ग्रुप में बांटे गये हैं विषय पीजी सेमेस्टर चार सत्र (2022-24) की परीक्षा को ले विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है.परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. ग्रुप ए में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, बॉटनी, जन्तुविज्ञान, कॉमर्स, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, पर्सियन, प्राकृत एंड जैनशास्त्र, संस्कृत, भोजपुरी और दर्शन शास्त्र विषय को रखा गया है.जबकि ग्रुप बी में इतिहास, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल और गृह विज्ञान विषय को रखा गया है. पहली पाली में ग्रुप ए और दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषयों की परीक्षा होगी




