लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

CM सम्राट चौधरी ने लोकनायक जेपी को दी श्रद्धांजलि, राजकीय समारोह में किया नमन, मेट्रो कार्यों का भी लिया जायजा


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 11 अक्टूबर को भारत रत्न और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जेपी की जन्मजयंती पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में जेपी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं ने लोकनायक के विचारों, देश की आजादी और लोकतंत्र की रक्षा में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

बता दें इससे पहले 8 अक्टूबर 2026 को जेपी की पुण्यतिथि पर भी पटना के गांधी मैदान में राजकीय समारोह आयोजित हुआ था। उस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।

जयंती समारोह में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पटना में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

Join us on:

और पढ़ें