पुनौरा धाम में गदा लेकर पहुंचे पूर्व विधायक, पूजा पंडालों में शस्त्र और शास्त्र का किया वितरण!

SHARE:

सीतामढ़ी शाहिद रजा

माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी पुनौरा धाम में उस समय लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ, जब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह सीतामढ़ी के पूर्व नगर विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार गदा लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर शस्त्र और शास्त्र का वितरण किया।
इस पहल के माध्यम से उन्होंने धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। पूजा पंडालों में उनकी उपस्थिति को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच उत्साह देखा गया।

Join us on:

और पढ़ें