:- रवि शंकर अमित!
UPDATED-BREAKING NEWS
पश्चिम चम्पारण में करंट लगने से दो बच्चों की मौत मामला
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा दुख जताया
मृत बच्चों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना
सीएम के निर्देश पर मृत बच्चों के आश्रितों को तुरंत मिला मुआवजा
मृत बच्चों के आश्रितों को मिला 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
सभी घायलों का सरकारी खर्च पर कराया जा रहा समुचित इलाज
मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ राज्य सरकार- सीएम
हादसे में दो बच्चों की मौत, कई अन्य झुलसे
रामनगर प्रखंड में करंट लगने से दो बच्चों की हुई थी मौत!
पश्चिम चंपारण के भैरोगंज थाना क्षेत्र की खटोरी पंचायत में कलश यात्रा के दौरान विद्युत आघात से दो लोगों की असामयिक मृत्यु की दुखद घटना के उपरांत मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान के रूप में ₹4-₹4 लाख की राशि प्रदान की गई।



