रिपोर्ट- प्रिंस कुमार!
कटिहार में पुलिस को देख युवक ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, तेज धार में बहकर लापता; NDRF की तलाश जारी
बिहार के कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ रोशना थाना क्षेत्र में पुलिस के जवानों को देख एक युवक ने कथित तौर पर खौफ में आकर उफनती महानंदा नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में युवक चंद पलों में ही आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय प्रशासन के साथ गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान असालतगंज (इमामनगर) निवासी मोहम्मद इसुफ के पुत्र मोरसलीम के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोशना थाना पुलिस के जवानों को अपनी ओर आता देख मोरसलीम घबरा गया और उसने नदी में छलांग लगा दी। पानी की तेज धार होने के कारण वह संभल नहीं सका और गहराई में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF/SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस मोरसलीम का पीछा किस मामले या आरोप में कर रही थी, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों की ओर से स्पष्ट बयान आने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस की माने तो मोरसलीम स्मैक तस्कर था उसी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था तभी पुलिस को देख भागने लगा
वही परिजन का आरोप है कि पुलिस के द्वारा उसको पहले लाठी मारा गया इस के कारण वो थक गया था और मोरसलीम डुब गया है।



