आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/दानापुर रेल मंडल प्रबंधक जयंत चौधरी ने मंगलवार को आरा रेलवे जंक्शन का विंडो इंस्पेक्शन किया. इस दौरान वे दानापुर रेल खंड से आरा पहुँचे व आरा स्टेशन पर कुछ देर रुकने के बाद स्पेशल सैलून में बैठे स्टेशन का मुआयना किया. स्टेशन पर होने वाले शेड निर्माण का अवलोकन के साथ साफ सफाई, पानी, बिजली, रेल परिचालन की स्थिति का अध्ययन किया. उन्होंने इस क्रम में संबंधित रेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते ससमय निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया. रेलकर्मियों को रेल परिचालन में रेल संरक्षा नियम का हरहल में पालन करने व रेल सुरक्षा सुनिश्चित करने का सख्त आदेश दिया व हिदायत दिया कि किसी भी परिस्थिति में कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मी बक्शे नहीं जायेंगे. इस अवसर पर स्थानीय रेल अधिकारियों सहित आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी व रेल थानाध्यक्ष रोहित कुमार व सुरक्षाकर्मी मौजूद थे




