शिक्षकों का समय 10 से 4 करने और महिला शिक्षकों के स्थानांतरण पर हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शिक्षकों के मुद्दों पर भारी हंगामा हुआ। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने शिक्षकों के समय में बदलाव और महिला शिक्षकों के निकटतम स्थान पर स्थानांतरण की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

अख्तरुल ईमान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्कूल समय 10 से 4 बजे तक तय करने के आदेश को लागू न करने के लिए प्रशासन पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने 2013 से लंबित 12,000 उर्दू और बंगला शिक्षकों की बहाली और प्रत्येक विद्यालय में उर्दू शिक्षक तैनात करने की मांग भी उठाई।

मुख्य मांगें:

  1. स्कूल का समय 10 से 4 बजे तक किया जाए।
  2. महिला शिक्षकों का निकटतम स्थान पर स्थानांतरण हो।
  3. STET परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाए।
  4. सामान्य शिक्षकों को उर्दू के पदों पर नियमित नियुक्ति बंद हो।
  5. लंबित उर्दू और बंगला शिक्षकों की बहाली की जाए।

विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है, जिससे शिक्षकों की समस्याएं और बढ़ रही हैं। नारायणगढ़ सहित पूरे राज्य में शिक्षक वर्ग के बीच इन मुद्दों पर नाराजगी बढ़ रही है।

Join us on:

Leave a Comment