रिपोर्ट अनमोल कुमार
मुंगेर। भाजपा प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष पासवान ने बताया कि हमारे एनडीए घटक दल के साथी मुंगेर जेडीयू जिला अध्यक्ष नचिकेता मंडल जी के अनुरोध पर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद वह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के 27 सड़कों एवं जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र 16 सड़कों के सभी का निर्माण एवं मुंगेर विधानसभा एवं जमालपुर विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों के 38 पुल पुलियों के निर्माण के लिए मुंगेर जिलाधिकारी, मुंगेर उप विकास आयुक्त एवं संबंधित विभाग को दिशा निर्देश, दिए कि जल्द से जल्द इन सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए जिसके लिए मुंगेर की जनता की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार।
श्री आशुतोष पासवान ने आगे कहा कि मुंगेर के सांसद ललन सिंह जी मुंगेर के विकास के लिए सदैव चिंतित और तत्पर रहते हैं मुंगेर के सांसद ललन सिंह जी को मुंगेर संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ अब पूरे देश की चिंता और विकास की ओर ध्यान देना पड़ रहा है। मुंगेर के विकास के लिए बीते कुछ सालों में माननीय सांसद के अथक प्रयास से मुंगेर क्षेत्र मैं शिक्षा के क्षेत्र में एक अपनी नई पहचान के रूप में स्थापित हो चुका है जिसका उदाहरण मुंगेर में वानिकी महाविद्यालय मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर में विश्वविद्यालय का निर्माण और सबसे मुख्य मुंगेर की मांग मुंगेर मेडिकल कॉलेज का निर्माण माननीय ललन सिंह जी के प्रयास से हो रहा है श्री पासवान ने आगे कहा कि मुंगेर के कुछ तथा कथित विकास विरोधी वैसे तत्व हैं जो मंत्री महोदय पर अनर्गल बयानबाजी करते हैं और कुछ वैसे भी जनप्रतिनिधि है जो सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सिर्फ बयान बाजी में अपने समय को , व्यर्थ कर रहे हैं इन सबों का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है माननीय मंत्री के विकास कार्यों से मुंगेर संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के नेतृत्व में विकास हो रहा है जिसका परिणाम 2025 विधानसभा चुनाव में मुंगेर जिला के तीनों विधानसभा में एनडीए गठबंधन का परचम लहराएगा और विकास की गति को और नई दिशा मंत्री महोदय ललन सिंह जी ने देने का कार्य करेंगे विशेष आगे कहा कि मुंगेर जिला जेडीयू जिला अध्यक्ष नचिकेता मंडल जी मुंगेर, विशेष कर जमालपुर विधानसभा के विकास एवं जन सरोकारों से जुड़े हुए समस्याओं को केंद्रीय मंत्री महोदय कोअवगत कराते रहते हैं, इसके लिए मुंगेर के माननीय सांसद माननीय विधायक एवं एनडीए गठबंधन दल के सभी जिला अध्यक्षों को बहुत-बहुत आभार धन्यवाद।




