वक्फ बिल पूरी तरह से असंवैधानिक, किसी हालत में पास नहीं होने देंगे-तेजस्वी

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

तेजस्वी यादव ने वक्फ बिल को पूरी तरह से असंवैधानिक बताया

उन्होंने कहा कि इस बिल को किसी भी हालत में पास होने नहीं देंगे हम लोगों ने विधानसभा के अंदर भी इसको उठाया है

तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर झूठा बयान दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शर्म से डूब कर मर जाना चाहिए

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने किस तरीके से बोल दिया कि लालू यादव ने आरक्षण नहीं दिया उनका इतिहास पता होना चाहिए की सबसे पहले आरक्षण लालू यादव की सरकार ने दिया

लालू यादव ने 12% अति पिछड़ी के आरक्षण को 14% कर दिया

उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के सरकार ने 14% के आरक्षण को 18% कर दिया

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार जब से बनी तब से पिछड़ आई पिछड़ा एससी एसटी का आरक्षण नहीं भरा कब भरा जब हमारी सरकार नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन की बनी

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को यह जाना चाहिए कि लालू प्रसाद यादव के कारण बीपी सिंह को गाली सुनना पड़ा आरक्षण को लेकर

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शर्म आनी चाहिए

वक्फ बोर्ड वाले मामले पर उन्होंने नीतीश कुमार को कहा कि अगर आप संविधान में विश्वास करते हैं तो इस मामले पर आकर बोलिए और किसी भी हालत में इस बिल का समर्थन मत कीजिए

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी गलती को सुधार ले ।

बाईट:—तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें