नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो बच्चे की हुई मौत, परिजनों में कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

–जमुई जमुई टाउन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार की सुबह नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर निवास से अनिक मांझी का 8 वर्षीय पुत्र छोटकू कुमार तथा उसके पड़ोसी विनोद मांझी की 9 वर्षीय पुत्री तानी कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दोनों नहाने के लिए शाहपुर पोखर में गए थे. तभी गहरा पानी होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई.

Join us on:

Leave a Comment