डीएम ने बिस्मान ऑपरेटर को जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर घूस लेते पकड़ा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

-जमुई बरहट प्रखंड कार्यालय परिसर से डीएम ने बिस्मान ऑपरेटर को जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर घूस लेते पकड़ा

–जमुई बरहट प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर अवैध वसूली की शिकायत मिलते ही डीएम राकेश कुमार सोमवार को बरहट प्रखंड कार्यालय पहुंचें। इस दौरान शिकायतकर्ता के निशानदेही पर विस्मान के ऑपरेटर संतोष कुमार को अवैध वसूली के आरोप में पकड़ कर बरहट थाने के पुलिस के हवाले कर दिया गया।दरअसल, जन्म प्रमाण पत्र बनाने में पैसा मांगने की शिकायत पर डीएम राकेश कुमार प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। बताया जाता है कि दो छात्रा के अभिभावक ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में पैसे लेने का आरोप लगाते हुए डीएम से फोन पर शिकायत की थी। प्रखंड कार्यालय में डीएम के समक्ष आरोपी कर्मी के पाकेट से पांच हजार रुपया बरामद हुआ। इसके बाद डीएम ने प्रखंड पदाधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। डीएम ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने में अवैध राशि लेने की शिकायत के बाद उन्होंने सीधे कार्रवाई की है
बाईट -01 राकेश कुमार डीएम जमुई

Join us on:

Leave a Comment