पेरिस ओलंपिक में एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में पदक जीतने पर मनु भाकर और  सरबजोत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक जीतने वाली सुश्री मनु भाकर और श्री सरबजोत सिंह को मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पटना, 30 जुलाई 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है और देशवासियों को गौरवान्वित किया है। सुश्री मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में लगातार दो पदक जीते हैं, यह हम सभी के लिये गौरव की बात है।

Join us on:

Leave a Comment