चर्चित डबल मर्डर हत्याकांड का खुलासा शिबू दास हाजीपुर से गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट-अरविंद कुमार

समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना अन्तर्गत ग्राम-मडीहा में बचनी कचहरी के पास हुये पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह एवं सत्यनारायण सिंह चर्चित डबल हत्याकांड के कुख्यात शूटर शिबू दास को एस०आई०टी० द्वारा हाजीपुर के पासवान चौक से किया गया गिरफ्तार।

पूर्व में उक्त हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनके भाई लालबाबू प्रसाद समेत चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा गया था।

घटना का विवरण: पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह (मृतक) के पास पूर्व विधायक रामबालक सिंह का एक औरत के साथ अश्लील विडियों था, जिसे मृतक मुखिया के द्वारा ग्रामीण लोंगो को दिखाकर पूर्व विधायक की छवि को खराब किया जा रहा था। पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनके भाई लालबाबू प्रसाद के द्वारा एक योजना बनाकर शूटर शिबू दास को 06 लाख रूपया में पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह के हत्या का सूपारी दिया गया था। तय योजना के अनुसार दिनांक-20.02.2023 को समय करीब 07:30 बजे पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह (मृतक) अपने ग्लैबर मोटरसाईकिल से अपने मुंशी सत्यनारायण सिंह (मृतक) के साथ अपने चिमनी भरपुरा टोला-चौचाही जा रहे थे। इसी क्रम में ग्राम मडीहा में बचनी कचहरी के पास शूटर शिबू दास एवं चिंटू झा के द्वारा पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह एवं इनके मुंशी सत्यनारायण सिंह को गोली मारकर हत्या कर दि गयी थी।
पुलिस अधीक्षक महोदय, समस्तीपुर के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये हत्याकांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु एस०आई०टी० का गठन किया गया था। एस०आई०टी० द्वारा कांड के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनके भाई लालबाबू प्रसाद समेत घटना में संलिप्त कुल 04 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हत्याकांड के मुख्य शूटर शिबू दास कई दिनों से पुलिस से छिपकर इधर उधर रह रहा था जिसकी तलाश एस०आई०टी० द्वारा लागातार जारी थी। इसी क्रम में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एस०आई०टी के द्वारा शूटर शिबू दास, पे०-स्व० लखनदेव दास, सा० रामपुर श्यामचन्द्र, थाना-राघोपुर, जिला-वैशाली को हाजीपुर जिला अन्तर्गत पासवान चौक से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम /पता-

  1. शिवू दास, पे०-स्व० लखनदेव दास, सा०-रामपुर श्यामचन्द्र, थाना राघोपुर, जिला-वैशाली।

बरामदगी :-

  1. एक्स०यू०भी० 300 कार
  2. 01 मोबाइल
    छापामारी दल में शामिल सदस्यः-
  3. पु०नि० अजीत प्रसाद सिंह, प्रभारी, डी०आई०यू० शाखा।
  4. पु०अ०नि० आनंद कश्यप, थानाध्यक्ष विभूतिपुर थाना।
  5. पृ०अ०नि० फैजूल अंसारी, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी थाना।
  6. परि०पु०अ०नि० अमीत कुमार, डी०आई०यू० शाखा।
  7. पी०टी०सी० केशव कुणाल, विभूतिपुर थाना।
  8. परि०पु०अ०नि० राहुल कुमार, विभूतिपुर थाना।
  9. परि०पु०अ०नि० विजेश कुमार सिंह, विभूतिपुर थाना।
  10. सि0-813 अरविंद कुमार, डी०आई०यू० शाखा।
  11. सिं0-922 दीपक कुमार, डी०आई०यू० शाखा। 10. सिं0-546 कुंदन चौधरी, डी०आई०यू० शाखा।
  12. सि0-805 संतोष कुमार, डी०आई०यू० शाखा।

Join us on:

Leave a Comment