रिपोर्टर – राजीव कुमार झा!
महिला सहित मुखिया व एक अन्य आरोपी गिरफ्तार एक फरार
पिपरौन चेक पोस्ट पर एसएसबी ने की कार्रवाई
ऐंकर– मधुबनी जिले के हरलाखी थाना स्थित भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प में तैनात एसएसबी जवानों ने देह व्यापार के लिए नेपाल ले जाए जा रहे दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर लिया है। साथ ही एक महिला सहित दो मानव तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। जहां एक तस्कर भागने में सफल रहा वही गिरफ्तार रंजीत झा के संबंध में बताया जा रहा है की वे दरभंगा जिला अन्तर्गत बिसौली पंचायत का मुखिया हैं। एसएसबी के प्रतिवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते सोमवार की शाम मुख्य आरक्षी राजीव कुमार सिंह अन्य पांच एसएसबी जवानों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित पिपरौन चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी क्रम में भारत से नेपाल के लिए जा रहे एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा करते ही वाहन में सवार एक व्यक्ति उतर कर तेजी से नेपाल में भाग गया। जिसके बाद संदेह के आधार पर एसएसबी ने वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। स्कॉर्पियो वाहन से दो नाबालिग सहित दरभंगा की रहने वाली एक महिला एवं दो पुरूष कुंज बिहारी झा व रंजीत कुमार झा को हिरासत में लिया गया। उसके बाद सूचना मिलते ही ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के सदस्य ताराचंद ठाकुर व रानी कुमारी दो सदस्य टीम मौके पर पहुंची। जहां पूछताछ के क्रम में पता चला कि दरभंगा की एक महिला ने कुंज बिहारी झा, रंजीत कुमार झा व मौके से फरार भैरव झा से 15000 रुपये लेकर एक महिला सहित दोनों नाबालिग लड़की को देह व्यापार के लिए नेपाल भेजे थे। इसी दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सभी आरोपी को धर दबोचा। नाबालिग सहित सभी आरोपी को अग्रीम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद ने बताया है कि दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जबकि एक महिला सहित दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




