रिपोर्ट – अरविंद कुमार
समस्तीपुर शहर के धर्मपुर स्थित ज़कारिया चौक पर सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की 77 वा “जन्म -दिन मनाया गया l
समस्तीपुर के धर्मपुर मे राजद सुप्रीमो लालू यादव की 77वाँ जन्मदिन केक काट व मिठाई बाट कर मनाया गया, अपने सम्बोधन के क्रम में स्थानीय वार्ड पार्षद पति एहसानुल हक़ चुनने ने कहा कि लालूजी सामाजिक क्रांति व समाजिक न्याय के महानायक है l वो शोषित -पीड़ित के बुलंद आवाज के प्रतीक है l उन्होंने देश में जन जागरण कर गरीबो व शोषितो के कल्याण व उत्थान कर समाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान की है l लालूजी जन-2 के नेता है तथा उनकी चर्चा देश के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में होती है l उन्होंने राजद सुप्रीमो के अच्छे स्वास्थय व शतायु होने की कामना भी की l उन्होंने कहा कि गरीबो के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी का जन्म दिन यह प्रेरणा देता है कि उनकी तरह ही मुखरता से गरीबों शोषितों और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए लड़ते रहें। लालू जी ने बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्म किया और गरीबों के हक़ का झंडा बुलंद किया। चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, कभी घुटने नहीं टेके, कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वो आज भी बिना थके, बिना झुके लड़ रहे हैं।मौके पर मेहंदी हसन,लक्की यादव,तबरेज़,पिंटू कुमार,,बबलू यादव,मोहम्मद सोहैल,मोहम्मद जाहिद, रोहन कुमार,दिलीप कुमार, राजेश कुमार,अमरेश यादव,मुकेश यादव आदि उपस्थित थे




