डीएम एसएसपी में मतदान को लेकर अधिकारीयों संग की उच्चस्तरीय बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार ने वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सफल एवं सुचारु संचालन करने तथा स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु एम आई टी परिसर में सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग की तथा अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरूप कार्य करने, तथा सभी कार्य पूरी जवाबदेही एवं सावधानी से ससमय संपादित करने का सख्त निर्देश दिया।

ब्रीफिंग के दौरान सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को डिस्पैच सेंटर पर किए जाने वाले कार्य एवं दायित्व तथा मतदान के दौरान एवं मतदान के बाद के कार्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया।

ब्रीफिंग के दौरान सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि उनके क्षेत्राधीन पोलिंग बूथों के पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर से मतदान सामग्री का उठाव कर संबद्ध वाहन के साथ सुरक्षित प्रस्थान कर गया है। उसके उपरांत ही सेक्टर पदाधिकारी को अंत में डिस्पैच सेंटर छोड़ने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सेक्टर पदाधिकारी को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने के उपरांत अपने क्षेत्राधीन मतदान केद्रों का भ्रमण कर बुथवार मतदान टीम ,मतदान सामग्री एवं सुरक्षा बल के मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बारे में सुनिश्चित कर लेना है।

साथ ही मतदान के दिन ससमय mock poll कराने, भ्रमणशील रहने तथा शांतिपूर्ण मतदान कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

साथ ही उन्होंने डिस्पैच सेंटर पर विधानसभावार वाहन की तैयारी का निरीक्षण किया तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को अपने टीम की समुचित ब्रीफिंग कर वाहन की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया।

ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश दीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी श्री अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment