प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक युवक ने खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या आखिर युवक ने क्यों माली मारा खुद को गोली देखिए यह खबर
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुरा घटना मटिहानी थाना क्षेत्र रामदीरी लभर चक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार सुबह 5:बजे रामदीरी लभर चक गांव निवासी रामकुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया जिस इलाके इलाके के लोग दहशत में हैं। गोली मारकर आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मटिहानी थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सभी बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है आखिर युवक खुद को गोली मारकर क्यों आत्महत्या किया है। मटिहनी थाना पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक दो भाई है बड़ा भाई आर्मी का जवान है इस बड़ी घटना से परिवारों में कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल है।




