रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान का समय नजदीक होने के साथ प्रत्याशियों के धड़कन बढ़ने लगई है। प्रत्याशी सीधे मतदाताओं से संपर्क साधने लगे है। इस क्रम में आज महागठबंधन के समर्थित वीआईपी के उम्मीदवार डॉ राजेश कुमार मोतिहारी नगर में नुक्कड़ सभा किया है। नगर के बलुआ चौक पर हुए नुक्कड़ सभा में मोतिहारी नगर निगम की में प्रीति गुप्ता मौजूद रही। आम मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि पिछले 25 सालों से पूर्वी चम्पारण की जनता ने एक आदमी सांसद बनाया है लेकिन इस 25 वर्षों के दौरान पूर्वी चम्पारण का समुचित विकास नहीं हो सका है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 25 वर्ष तक सांसद रहने के साथ सरकार में मंत्री पद को भी सुशोभित किया। लेकिन उनका ध्यान पूर्वी चंपारण के विकास की ओर नहीं रहा है। एक बार फिर वे जनता से वोट मांगने के लिए आ गए हैं। डॉ राजेश कुमार ने कहा कि यह हमेशा अपने नाम पर नहीं बल्कि मोदी और अन्य लोगों के नाम पर वोट मांग कर चुनाव जीते रहे हैं। प्रत्याशी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि यह अब ऐसे आदमी के नाम पर वोट मांग रहे हैं जो चम्पारणवासियो के प्रमुख मांग चीनी मिल में नाम पर ठगा है। 10 वर्ष गुजर गए लेकिन मिल चालू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इस बार इनका जाना है और जनता महागठबंधन के पक्ष में वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मोतिहारी और पूर्वी चम्पारण के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली थी लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण क्या संस्था पड़ोसी जिला पश्चिमी चम्पारण के मुख्यालय बेतिया में स्थापित हो गया। जो पूर्वी चम्पारण के लोगों के साथ मजाक है तो इनके लिए शर्म की बात है। प्रत्याशी डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी जी चुनाव सभा करने मोतिहारी आए थे लेकिन जनता की आशाओं पर पानी फिरते हुए मोतिहारी चीनी मिल की चर्चा तक नहीं किया। जबकि पर इसके पहले जब पहली बार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी जी थे तब उन्होंने मोतिहारी चीनी मिल से निकले चीनी से बनी चाय पीने का वादा किया था जो अब भूल गए हैं और इस मुद्दे पर वह चुप्पी साथ लेते हैं।
भाषण :—– प्रत्याशी डॉक्टर राजेश कुमार ,
भाषण :—– प्रीति गुप्ता नगरनिगम मेयर ,
बाइट :—— प्रत्याशी डॉक्टर राजेश कुमार ।




