मोकामा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-बड़ी खबर मोकामा से सामने आ रही है जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक दूसरा बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया, बताया जा रहा है की मरांची थाना क्षेत्र के राजेश नगर निवासी कन्हैया महतो पिता स्व. राजेंद्र महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,वहीं अनूप साव गंभीर रूप से जख़्मी हो गए जिनका इजाल निजी अस्पताल में किया जा रहा हैँ!
प्राप्त सूचना के अनुसार बाइक से कन्हैया महतो एवं अनूप साव राजेश नगर से मराची की तरफ आ रहे थे इसी दौरान बड़हिया की तरफ से आ रही है एक पिकअप और पटना की तरफ से बड़हिया की तरफ जा रही दूसरे पिकअप ने आमने-सामने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे कन्हैया महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बुजुर्ग अनूप साव गंभीर रूप से जख्मी हो गए! मरांची थाना अध्यक्ष गौरव संधू ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है! और घटना की जांच में जुट गए हैं, इस बीच पुलिस ने दोनों पिकअप को जप्त कर लिया है!

बाइट – दीपक कुमार, मृतक का भाई
बाइट – गौरव संधू, थानाध्यक्ष, मरांची

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें