रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
खैनी नहीं देने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना अंतर्गत बुंदेलखंड गांव से खैनी नही देने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट का मामला खैनी नहीं देने को लेकर बताया जा रहा है। खैनी नहीं देना एक व्यक्ति को इतना महंगा पड़ा कि मारपीट से धायल हो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ा। घायल की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव का स्वर्गीय चरितर साहनी के पत्नी सोनावती देवी की रूप में किया गया है। घायल युवक ने बताया कि रात्रि के समय अपने घर के सदस्यों के साथ खाना खा रहे थें उसी समय कृष्ण कुमार दास, पिता महेंद्र दास, ग्राम बुंदेलखंड, उसी दौरान उनके घर आया और उनके पुत्र बिरजू साहनी से खैनी की मांगा किया। जब बिरजू ने उसे खैनी देने से इंकार किया तो उसके साथ गाली गलौज किया जाने लगा। जब गाली दे रहे व्यक्ती को समझाने का प्रयास किया गया तो वे अपने साथी राम कलेश दास, पिता परीक्षण दास,भरत कुमार दास, पिता सित्तेश दास,रविंद्र कुमार दास, पिता ध्यानि दास,जहरा साहनी का नाती भूला सहनी को बुला लाया। इस के बाद महिला एवं उनके पुत्र के साथ मारपीट किया जाने लगा। जिस मारपीट में महिला जख्मी हो गई। सोर सुनकर अगल बगल के लोग जब तक आते घर में रखें 20000 रुपए एवं कान से सोने का बाली छीन कर भागने लगा। जिसमें से एक कृष्णा कुमार दास, पिता महेंद्र दास को लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस बात कि सूचना थाना पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर बासोपट्टी थाना से दल बल के साथ पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर पिरीत द्वारा दिए गए लिखत आवेदन के साथ लोगों द्वारा पकड़े गए युवक कृष्ण कुमार दास को हिरासत में ले लिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि पिरीत के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।




