बोरे में बंद महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, लाश ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने किया बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

  • लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया कॉलेज घाट से बोरे में बंद एक महिला का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान महिसोना निवासी अवधेश सिंह की पुत्री रजनी देवी के रूप में हुई है। बता दें कि रजनी की शादी बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित चूहड़चक निवासी विजय सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह से दस वर्ष पूर्व हुई थी। दोनो साथ-साथ रह रहे थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रजनी के पति एवं सास दहेज को लेकर अक्सर मारपीट करते थे।दहेज के चलते ही धारदार हथियार से हत्या कर शव को जलाने के लिए बड़हिया कालेज गंगा घाट ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही परिजनों ने बड़हिया कालेज गंगा घाट पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बड़हिया पुलिस को सूचना दी। हालांकि बड़हिया पुलिस रजनी के ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जता रही है।थानाध्यक्ष बृजभूषण ने बताया कि विवाहिता का शव रेलवे ट्रैक से ससुराल वालों ने बरामद किया है। प्रथमदृष्टया ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    बाइट – गुड्डू कुमार, महिस़ोना निवासी।
    बाइट – बृजभूषण, थानाध्यक्ष बड़हिया।

Join us on:

Leave a Comment