पंकज कुमार जहानाबाद।
लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार आज दिनांक 21.05.2024 को 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत 169-अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन, पलेया, मखदुमपुर में अपर समाहत्र्ता ब्रजेश कुमार के अध्यक्षता में संध्या चैपाल का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
अपर समाहत्र्ता ने बताया कि आप अपना मतदान अवश्य करें। हमलोग लोग जिला प्रशासन की ओर से आप सभी मतदाताओं को जागरूक करने आये है। चुकि 2019 के लोकसभा आम निर्वाचन में 169-अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन, पलेया में मतदान प्रतिशत 69.61 रहा है, जिसे बढ़ने के मुहिम में जिला प्रशासन स्वीप गतिविधि के तहत् अनेको रचनात्मक गतिविधि चला रही है। मतदान कर आप सभी मतदाता का अधिकार है। आप अपने अधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे लोकतंत्र का निर्माण करें। मतदाता शपथ भी दिलाई गई। मतदान केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी मतदाताओं को बताया गया।
अपर समाहत्र्ता ने बताया कि प्रचंड गर्मी के मद्देनजर सभी मतदान केन्द्रों पर स्थायी या अस्थायी वेटिंग हाॅल की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या न आये इसके लिए सभी मतदान दलों के पैकेट में ओ.आर.एस. गोल के पैकेट भी दिये जायंेगे। साथ हीं मेडिकल टीम भी अलर्ट मोड में रहेगी। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों हेतु व्हील चेयर और रैम्प की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
संध्या चैपाल कार्यक्रम में जिले के निर्वाचन आईकाॅन श्री अमित कुमार द्वारा मतदाताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होकर भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी भी तरह के लालच दिये जाने पर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्य सूचित करेंगे। मतदान कर आप सभी का अधिकार है। आप स्वयं तथा अपने आस-पास के लोगों को मतदान केन्द्र तक लाये और लोकतंत्र के महापर्व के 01 जून को बढ़-चढ़़ कर मतदान करें। जिले के निर्वाचन आईकाॅन, पी.डब्लू़.डी. श्री अजीत कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन आपके द्वार पर मतदान हेतु अपील करने आया है। अतः आप पारस्परिकता की भावना दिखाते हुए शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की टीम द्वारा मतदाताओं को नुक्कड़-नाटक, प्रश्नोत्तरी, लोकगीत इत्यादि के माध्यम से मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रश्नोत्तर में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
उक्त संध्या चैपाल कार्यक्रम में अपर समाहत्र्ता का स्वागत संबोधन प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के निर्वाचन आईकाॅन अमित कुमार एवं अजीत कुमार (पी.डब्लू.डी.), प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, मखदुमपुर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मखदुमपुर, बाल विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं पंचायत रोजगार सेवक, आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी शामिल हुई।




