हाइवा ने दो बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौत से भड़का आक्रोश,हंगामा, जाम!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार

तेज रफ़्तार हाईवा ने दो बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया । घटना की सूचना पर रिफाइनरी थाने के पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को समझाने बुझाने मे जुट गई है।
घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गुप्ता बांध स्थित चकबल्ली गांव में NTPC के एश पौंड के समीप की है, मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली दियारा निवासी पवन राय के 25 वर्षीय पुत्र विवेक राय और रामबली राय का 21 वर्षीय पुत्र कारी राय के रूप में हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों युवक बिहट से मटिहानी की तरफ जा रहे थे,तभी तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों युवक को कुचल दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पूर्व विधायक बोगो सिंह ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया! साथ ही इस घटना को सरकार का महापाप करार दे दिया!

बाइट – पिता
बाइट – परिजन
बाइट – बोगो सिंह

Join us on:

Leave a Comment