शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव हुआ सम्पन्न, अब चार जून का इंतजार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी लोकसभा के पांचवे चरण की मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में जिले के चार विधानसभा मधुबनी, बिस्फी, बेनीपट्टी एवं हरलाखी के साथ ही दरभंगा जिले के क्यौटी एवं जाले के साथ छे विधानसभा आती है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में यानी की संम्पूर्ण मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम के बिच मतदान कराया गया। तो वही पुरे लोकसभा क्षेत्रो के साथ ही भारत नेपाल सिमा से सटे हरलाखी विधानसभा के सभी बूथों पर सुबह छह बजे से ही मतदाताओं का कतार लगना शुरू हो गया। फिर सात बजे से शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान का प्रक्रिया शुरू हो गया। मौसम खुशमिजाज रहने के कारण मतदाताओं में भी काफी खुसी देखी गई। वहीं सभी बूथों पर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान के दौरान महिलाओं व बुजुर्गो में भी काफी उत्साह देखा गया। अधिकांश मतदाताओं ने पहले मतदान फिर जलपान किया।
बताते चले कि पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी के कारण मतदाताओं में यह चिंता थी कि भीषण गर्मी के बीच ही मतदान करने जाना पड़ेगा। लेकिन सोमवार सुबह करीब तीन बजे मतदाताओं पर मौसम मेहरबान हो गयी। दरअसल तेज हवा के साथ कई घंटे तक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। सुबह उठते ही मतदाताओं का चेहरे खिल उठा और ठंडी हवा का लुफ्त उठाते हुए अपने अपने बूथों के लिए घर से निकल पड़े। हालांकि आंधी और बारिश के कारण बिजली गुल होने से कई बूथों पर मतदाताओं को वोट देने में कुछ छोटी मोटी परेशानी भी हुई।
शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया। सभी बूथों पर सीआरपीएफ के जावनों को मुस्तैद किया गया था। चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी थी। मतदान को लेकर सभी थाना अध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दिया। दो देशों के सिमा क्षेत्र होने को देखते हुए हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी व खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी अपने अपने क्षेत्र में सभी बूथों का दिन भर दौड़ा दौरी करते देखा गया। संम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई। वहीं 52.25% मतदान को देखते हुए मतदान प्रतिशत संतोष प्रद नहीं कहा जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment