सहरसा में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सहरसा स्थित पूजा रिसॉर्ट में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद” तथा “लालू-तेजस्वी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में महिषी विधायक गौतम कृष्ण,पूर्व मंत्री अशोक सिंह सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया और उनके विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयां बांटी गईं तथा उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना की।

Join us on: